
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अपना जन्मदिन सादगी से सीनियर सिटीजन होम राम कालोनी कैंप में मनाया। इस अवसर पर श्री खन्ना ने सीनियर सिटीजन होम में रह रहे बुजुर्गों के साथ मिलकर सुबह का भोजन सांझा किया तथा उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद खन्ना ने कहा कि हम सभी को ऐसे लोगों के साथ मिलकर अपनी खुशियां बांटनी चाहिए जोकि हमारे समाजिक परंपराओं से दूर रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे है।


इस अवसर पर श्रीमति मिनाक्षी खन्ना ने भी उपस्थित होकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। सीनियर सिटीजन राम कालोनी कैंप में भाजपा नेता विजय अग्रवाल, डा. रमन घई, उमेश जैन, कमलजीत सेतिया, नरेश कुमार, कमल दीवान, गुरविंदर सैनी ने भी उपस्थित होकर श्री खन्ना को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।












