सभी के विकास तथा राष्ट्रभक्ति की नींव पर टिका है भाजपा का विकास: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय होशियारपुर में भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। पहले जन संघ तथा उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के रूप में फैली पार्टी आज देश में पूर्ण बहुमत लेकर सरकार चला रही है। यह शब्द भाजपा जिला अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हम सब का कर्तव्य बनता है कि भाजपा द्वारा स्थापित देश भक्ति तथा देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए तय किए मापदंडों के अनुसार चलते हुए देश के साथ-साथ भाजपा को और मजबूत बनाए।उन्होंने कहा कि अपने खून-पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओ को बारम्बार नमन करते है.उन्होंने कहा की देश की एकता-अखंडता को तार तार करने पर आमदा कुछ देशविरोधी ताकतें भाजपा का अक्स खारब करने की कोशिश कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता उनके इन नापाक मंसूबों को कभी सफल होने नहीं देंगे और देश और पार्टी के लिए हर तरह की कुर्बानी देने को तैयार है। उन्होंने से भाजपा कार्यकर्ताओं के जज्बे और होंसले को सलाम करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितयों में भी सभी चट्टान की तरह पार्टी के साथ खड़े है।

Advertisements

पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी सोच के अनुसार व्यक्ति से ऊपर दल व दल से ऊपर देश है। हमने दुनिया को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। सबका साथ,सबका विकास का नारा लेकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के कार्य में सफलता हासिल कर रहे हैं। श्री सूद ने आगे कहा कि भाजपा के विकास की नींव राष्ट्रभक्ति तथा देश के सभी लोगों के बलिदान पर टिकी है.जिस से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी हमारी मां है और इसकी रक्षा के लिए हमेशा प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना फज़ऱ् निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में कुछ लोग किसानी की आड़ में भाजपा को निशाना बना रहे है, दरअसल पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख वो बोखला गए है। सूद ने कहा कि मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है और निश्चित तौर पर इसे पूरा करेंगे।इस मौके पर विजय सूद,डा. बिन्दुसार शुक्ला, रमन घई, सुरेश भाटिया, भारत भूषण वर्मा,सुरिंदर भट्टी,जिंदु सैनी, पंडित ओंकार नाथ, राकेश सूद,निति तलवार, सुरिंदर कौर, बिंदु सूद,संतोष विशिट, हेमलता विग, सुनीता रानी, रेणुका ठाकुर, पूजा सभरवाल,अश्वनी गैंद, राजा सैनी,सुखबीर सिंह,शम्मी वालिया,अनिल हांडा,चिंटू हंस,विवेक शर्मा,अनिल हंस,शिव कुमार काकू,राज कुमार,अनिल जैन,पलविंदर नाणी, रजत शर्मा,राजिंदर मोदगिल,जतिंदर पनेसर,गगन सिंह,सुनील कुमार,गोबिंद राय,विक्की, ब्रिज मोहन शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here