रि-इंप्लायड एक्स सर्विसमैन वैल्फेयर एसोसिएशन ने पकड़ी रफ्तार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। पूर्व सैनिकों की पंजीकृत संस्था रिइंप्लायड एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन (रीवा )  ने संगठनात्मक चुनावों के बाद अब रफ्तार पकड़ ली है। गत दिनों  रीवा की नई कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव  ऊना में देवेन्द्र चंदेल, उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग तथा महासचिव की देखरेख में संपन हुआ है।

Advertisements

इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु बनाए गए संगठन, रि-इंप्लायड एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व राज्य अध्यक्ष ध्रुव सिंह राणा ने विधिवत तरीके से बुधवार को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के नए राज्य अध्यक्ष अश्वनी कुमार को संगठन के पंजीकरण प्रमाणपत्र तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी सौंप दिए हैं। निवर्तमान अध्यक्ष ध्रुव सिंह राणा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि अश्वनी कुमार के नेतृत्व में रीवा, भविष्य में भूतपूर्व सैनिकों के मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेगी और  अपेक्षानुरूप  सराहनीय कार्य करेगी। उन्होंने प्रदेश भर में पूर्व सैनिकों को जो कि विभिन्न विभागों में रि-इंप्लायड हुए हैं रीवा के साथ जुड़ने का आह्वान भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here