Thursday, October 22, 2026
Home Himachal टौणी देवी की छात्राओं ने 4 प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान 

टौणी देवी की छात्राओं ने 4 प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उहल  में आयोजित  कला उत्सव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी की छात्रा ईशा  (कत्थक नृत्य), पायल (पहाड़ी  गायन ) अंजलि (एकल  ड्रामा ) और शिवानी (संस्कृत गायन ) में प्रथम स्थान हासिल करके अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है जबकि  दृश्य कला (द्वि-आयामी) में शगुन द्वितीय रही यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने बताया कि आज बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।

Advertisements

बस जरूरत है उनकी प्रतिभाओं को पहचान कर मंच देने की। कला उत्सव भी न केवल  उनके हुनर को यह मंच प्रदान कर रहा है वल्कि साथ में ही नयी पीढ़ी को भी संस्कृति विरासत व कलाओं से रूबरू करवाने का प्रयास कर रहा है I 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here