Sunday, October 25, 2026
Home Himachal स्काउट-गाइड से युवा पीढ़ी को मिलते हैं संस्कार: रजनीश रांगड़ा

स्काउट-गाइड से युवा पीढ़ी को मिलते हैं संस्कार: रजनीश रांगड़ा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । स्काउट एवं गाइड्स एक ऐसा कार्यक्रम नहीं आंदोलन है जिनसे हम जीवन भर जुड़े रह सकते हैं। इसकी मूल अवधारणा सेवा, समर्पण और अनुशासन है जिससे  जिला हमीरपुर के हर बच्चे को रूबरू करवाने हेतु जिला स्तरीय कार्यकारणी की बैठक का आयोजन जिला मुख्य आयुक्त एवं उपशिक्षा निदेशक अनिल कौशल की अध्यक्षता में हुआ उन्होंने कहा कि सह शैक्षिक गतिविधियों के अन्तर्गत स्काउटिंग/गाइडिंग कार्यक्रमों का अहम् स्थान है।

Advertisements

इनके माध्यम से छात्र-छात्राओं में श्रमनिष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा , स्वावलम्बन व नैतृत्व की भावना को विकसित किया जाता है । स्काउटिंग-गाइडिंग की इसी प्रवृति के अन्तर्गत सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जाता है। स्काउट गाइड को पर्यावरण मित्र भी कहा गया है । यह पशु-पक्षियों का मित्र तथा प्रकृति प्रेमी होता है। उन्होंने  सभी शिक्षण संस्थानों में स्काउट गाइड गतिविधि का अनिवार्य रूप से संचालन किये जाने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि  सभी स्कूलों का सर्वे करवाया जाएगा एवं इस बात की समीक्षा की जाएगी कि कौन-कौन से स्कूलों में अभी तक स्काउटिंग गतिविधि को शुरू नहीं किया गया है आयुक्त  रजनीश रांगडा (जिला आयुक्त स्काउट) ने भी इस अवसर पर कहा कि स्काउट्स और गाईड्स बच्चों और किशोरों को रचनात्मक दिशा देने, उनके बीच समाज सेवा बढ़ाने और उन्हें देश सेवा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि इस संगठन से जुडे़ बच्चे मनोवैज्ञानिक रूप से अधिक सशक्त, अनुशासनप्रिय और सृजनात्मक व्यक्तित्व के स्वामी बनते हैं। वहीँ श्रीमति शकुन्तला का कहना था कि स्काउट गाइड सिर्फ संगठन नहीं बल्कि वह विचार है जिससे विद्यार्थियों में स्वयंसेवक के रूप में कार्य करने की भावना का प्रसार होता है।  9 मई को जिला के सभी स्कूलों के मुखियों को स्काउटिंग के प्रति जागरूक करने हेतु कांगू में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा इसके अलावा जिला हमीरपुर  के लिए पहले से ही चयनित  नादौन विधानसभा क्षेत्र के प्लासी क्न्द्रोला  प्रशिक्षण केंद्र के लिए दोबारा फाइल खुलवाने का मुख्यमंत्री से आह्वान किया जायेगा ताकि बच्चों को स्काउटिंग शिविर के लिए सभी मूलभूत सुविधाएँ वहां मिल सकें इस वैठक में नरेश, नरेंदर, निशा, राजेश भाटिया, प्रवीण, मोनिका, कुसुम, मीना ,रक्षा, रीना, विजय, रमेश सहित सभी कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here