Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur मेगा डांस फेस्ट में बच्चों ने नृत्य प्रतिभा का किया प्रदर्शन, जेम्स...

मेगा डांस फेस्ट में बच्चों ने नृत्य प्रतिभा का किया प्रदर्शन, जेम्स कैंब्रिज में किया गया आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब द्वारा कल जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर में मेगा डांस फेस्ट 2024 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर होशियारपुर जिले के डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर वासल ग्रुप के चेयरमैन संजीव वासल जी और वी एस जसवाल, डीजीएम, सेंचुरी प्लाईवुड विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनको अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब द्वारा सरोपा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराज अग्रसेन जी की ज्योति प्रज्जवलन और गणेश वंदना के साथ की गई। इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब के अध्यक्ष सुरिंदर अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का मुख्य उपदेश बच्चों के टैलेंट को उभारना तथा उनकी प्रतिभायों को उचित अवसर देना है। इस प्रोग्राम में होशियारपुर, बटाला, गुरदासपुर, जम्मू, जांलधर, लुधियाना, पटियाला, फिरोजपुर, बठिंडा से 6 से 21 साल तक के बच्चे, मॉम स्पैशल (अंडर 35 एवं 35 से उपर) तकरीबन 160 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस इवेंट में बच्चों का डांस परफॉर्मेंस देखते ही बनता था। और सभी बच्चों ने बहुत ही ज्यादा मेहनत से अपना कौशल दिखाया और एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दिखाई।

Advertisements

इस अवसर पर मनमोहन मित्तल जी चेयरमैन लुधियाना से, विहारी लाल जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहाली से, अशोक अग्रवाल जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बटाला से, सुरेन्द्र बांसल जी उपाध्यक्ष माछीवाड़ा से, रुचिन सिंघानिया उपाध्यक्ष जालंधर से, विभोर गुप्ता जी और सुमित बजाज जी अमृतसर से, नवीन अग्रवाल जी उद्योगपति जिला प्रधान होशियारपुर, विवेक गुप्ता जिला महासचिव होशियारपुर से, मुकेश गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं श्री नवीन गुप्ता महासचिव होशियारपुर से शामिल हुए। इस अवसर पर सिमरन अग्रवाल प्रदेश प्रधान महिला विंग, मोनिका गुप्ता जी आई टी प्रधान पंजाब, अलका नगौरी उपाध्यक्ष और विभिन्न शहरों से अन्य महिला पदाधिकारी भी शामिल हुए। कौशल डाँस अकेडेमी की मालिक प्रवीन शर्मा जी और उनकी टीम के देख-रेख में सारा प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मंच संचालन की भूमिका मैडम कमलेश गुप्ता जी लुधियाना एवं मैडम मीनाक्षी मेनन जी होशियारपुर ने निभाई। नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष, अखिल भारतीय सम्मेलन होशियारपुर ने अपने विचार सांझा करते हुए कहा के होशियारपुर के लिए जो बहुत ही गर्व का विषय है कि जहां पर  मेगा डांस फेस्ट 2024 का आयोजन होशियारपुर में हो रहा है। इस अवसर पर मेगा डांस फेस्ट 2024 में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागीयों को प्रतिभा के अनुसार इनाम देकर एवं आए हुए अतिथियों को सरोपा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस प्रकार मेगा डांस फेस्ट 2024 का सफाल आयोजन होशियारपुर वासियों के लिए अत्यंत सार्थक एवं मधुर स्मृतियाँ छोड़कर सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here