Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब सरकार गरीब बच्चों को पढ़ाई से करना चाहती है वंचित: बलविंदर...

पंजाब सरकार गरीब बच्चों को पढ़ाई से करना चाहती है वंचित: बलविंदर सज्जन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बलविंदर सिंह सज्जना, मास्टर महिंदर सिंह हीर के नेतृत्व में विभिन्न दलों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने असिस्टेंट कमिश्नर व्योम भारद्वाज से मिला। जिनके माध्यम से उन्होंने माननीय राज्यपाल पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत मान को मांग पत्र दिया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बागपुर सतौर स्कूल 6वीं से 12वीं तक है उनमें से पंजाब सरकार 3 क्लास कम करना चाहती है यह फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

Advertisements

बागपुर सतौर में स्कूल में छठी, सातवीं व आठवीं की पढ़ाई बंद की तो शुरु होगा बड़ा अंदोलत: मास्टर महिंदर सिंह

अगर 6वीं, 7वीं व 8वीं की 3 कक्षाएं बंद हो जाएंगी तो बाकी बच्चों को तो दूर-दूर जाकर पढ़ाई करनी पड़ेगी। गांव में बच्चे के माता-पिता की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है, अगर बच्चे को 7-8 किमी दूर जाना पड़े तो उनके लिए जाने का साधन पैदा करना बहुत मुश्किल होगा। पंजाब के मौजूदा हालात को देखते हुए बच्चा को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले को तुरंत लागू होने से रोका जाना चाहिए।

अगर सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती है तो आसपास के गांवों के लोगों के साथ एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और पंजाब सरकार की होगी। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा चरणजीत, हरबिंदर सिंह, हरनाम सिंह, बलजिंदर सिंह, तरलोक सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here