पीएम मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा देश:चेतन सूरी

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़)। रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से देश में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी समाप्त हो रही है। लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है,जिसका आने वाले दिनों में लोगों को काफी फायदा होगा।यह बातें रविवार को अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य चेतन सूरी ने कहीं।उन्होंने कहा कि सात वर्ष दो महीने पूर्व देश में अराजकता का माहौल था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न खाऊंगा और न खाने दूूगा के नारे को सशक्त करते हुए लोगों की परेशानी को हल किया।सूरी ने कहा कि अपने शासनकाल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है साथ भी विदेशों तक पताका फहराने का काम किया है।कुशल नेतृत्व आज भारत के समग्र क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास हो रहे हैं।देश के सभी वर्ग समाज का उत्थान हो है।उदाहरण स्वरूप केवल जनधन खाते हमारे देश में 43 करोड़ से ऊपर खोलें गए हैं।

Advertisements

शिक्षा नीति को बदलने का कार्य किया है जिससे कि हमारी संस्कृति एवं शिक्षार्थियों को अनेकों अवसर प्रदान करेंगे।बेरोजगारों के के लिए रोजगार हेतु मुद्रा लोन योजना एवं स्टैंड अप योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने का काम कर रहे हैं कृषि क्षेत्र में भी आमदनी बढ़ावे हेतु कई कारगर कदम उठाए गए हैं।महिलाओं को उन के मौलिक अधिकार दिए।उज्ज्वला योजना का लाभ पहुंचाया।सूरी ने कहा कि भारत हमेशा से संपन्न राष्ट्र रहा है और पहले भी विश्व का नेतृत्व किया है।भारत को फिर से मजबूत बनाने के लिए सभी क्षेत्र में अपनी भूमिका को सुनिश्चित करनी होगी।जिसे लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा बहुत सी उपलब्धियां हम सभी को प्राप्त हुई है।प्राचीन संस्कृति का संरक्षण और आधुनिकता का उपयोग करके दुनिया में अपनी क्षमता को प्रदर्शित कर रहे हैं।हम पुन:पूरे विश्व को भारत के मार्गदर्शन और नेतृत्व को अपनाते हुए देख रहे हैं।आज मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के आवाहन पर चीन जैसे देश को करोड़ों में नुकसान होता है।

सैनिक को खुली छूट मिली है। जिसके परिणाम है कि लगातार कई प्राक्रम देश के सामने प्रस्तुत किया है। मोदी जी अपनों पर भरोसा किया है जिसका परिणाम हमारी अपनी इंफ्रास्ट्रक्चर है।बिजली,सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा,हवाई मार्ग,कोरोना महामारी के रोकथाम सामग्रियां,टीके जैसे अनेकों सुविधाएं जल्द स्थापित कर पा रहे हैं।आज विश्व जलवायु को लेकर भी माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अन्य देश भी नीतियों का निर्माण करना चाहते हैं। पहले से शत्रु माने जाने वाले देश आज हमारा गर्मजोशी के साथ स्वागत कर रहे हैं।इससे हमारे भारत की ताकत का अनुभव होता है।आज कुशल नेतृत्व के कारण देश से जुड़ी भिन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए में पीछे नहीं है।ऐसे नेतृत्व एवं ताकत पहचानने की जरुरत है।चेतन सूरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। केंद्र सरकार की ओर से लोगों के जन कल्याण के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई गई हैं,जिसका देश के करोड़ों लोग लाभ रहे ले रहे हैं। इसलिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस संबंधी जागरूक करें। वहीं कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here