Saturday, October 31, 2026
Home Punjab 3 दिन बंद रहेगी गुरु नानक पुरा रेलवे क्रॉसिंग

3 दिन बंद रहेगी गुरु नानक पुरा रेलवे क्रॉसिंग

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: अभिषेक कुमार। अति व्यस्त जालंधर-दिल्ली रेल खंड पर स्थित गुरु नानक पुरा रेलवे क्रॉसिंग को आगामी तीन दिन के लिए नया रेल ट्रैक बिछाए जाने के कारण बंद रखा जाएगा। रेलवे ने यह जानकारी पुलिस कमिश्नर जालंधर को भिजवाई है। रेलवे ने सूचित किया है कि 21 दिसंबर सुबह 8 बजे से लेकर 23 दिसंबर शाम 8 बजे तक रेलवे क्रॉसिंग रेलवे ट्रैक बिछाए जाने की वजह से बंद रखी जाएगी। रोजाना सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक रेलवे क्रॉसिंग बंद रहा करेगी।

Advertisements

पिछले सप्ताह भी एक दिन के लिए रेलवे क्रासिंग को बंद रखा गया था। पीएपी सर्विस लेन बंद हो जाने के बाद अमृतसर या जम्मू हाईवे तक पहुंचने एवं चौगिट्टी क्षेत्र के पार पहुंचने के लिए राहगीर गुरु नानक पुरा रोड को वैकल्पिक रोड के तौर पर प्रयोग कर रहे हैं। इस वजह से इस रोड पर वाहनों का भारी आवागमन रहता है। पीएपी सर्विस लेन बंद हो जाने के बाद लोगों को हाईवे पर पहुंचने के लिए वाया रामामंडी होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इस वजह से लोग गुरुनानक पुरा रोड से निकलने को अधिमान देते हैं। हालांकि, इस रोड के ऊपर दिन में कई बार रेलवे क्रासिंग बंद होती है, जिस वजह से लंबा ट्रैफिक जाम भी लगता है। वाहनों के भारी रश के चलते कई बार वाहन बंद होते गेट के साथ टकरा चुके हैं, जिस वजह से रिपेयर के लिए गेट को कई बार बंद करना पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here