राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वाल्मीकि जयंती पर लंगर का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होशियारपुर द्वारा भगवान वाल्मीकि के प्रगटउत्सव पर लंगर का आयोजन किया गया। भगवान वाल्मीकि को समर्पित शोभा यात्रा का स्वागत लव कुश मार्ग पर किया गया।

Advertisements

भगवान के स्वरूप पर पुष्प वर्षा की गयी। भगवान के भोग के उपरांत शोभा यात्रा की संगत को खीर का लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर सेवादारों और संगत में बहुत जोश देखने को मिला। इस मौके पर अशोक चोपड़ा जिला संघ चालक, राजीव महाजन, राकेश सहारन, अनूप शर्मा एवं लव कुश मार्ग के व्यवसायीओं ने शोभा यात्रा की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here