श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव में हमें युवाओं को शामिल करना चाहिए: नरेश पंडित 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। गणेश उत्सव के शुभ अवसर पर मंगलवार को शहर की गलियां गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठीं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने हनुमंत अखाड़ा मस्जिद चौक पर गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में खूब आतिशबाजी की।विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता गणेश धुन पर नाचते रहे।इससे पहले कार्यकर्ताओं ने विधिपूर्वक हवन यज्ञ कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की।इस दौरान शहर के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक दलों के नेताओ ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की और भगवान गणपति की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद जालंधर विभाग के अध्यक्ष नरेश पंडित, बजरंग दल के जिला अध्यक्ष जीवन प्रकाश वालिया,जिला प्रभारी चंद्र मोहन भोला,जिला उपाध्यक्ष आनंद यादव ने बताया कि गणेश उत्सव कार्यक्रम 19 सितंबर से 28 सितंबर तक जारी रहेगा।

Advertisements

इस दौरान शहर के हनुमंत अखाड़ा मस्जिद चौंक में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक राजनीतिक दलों और मंदिर समितियों द्वारा प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान गणेश की पूजा की जाएगी। और हनुमंत अखाड़ा और 28 सितंबर को एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए श्री गोइंदवाल साहिब पहुंचेगी, जहां भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। नरेश पंडित ने कहा कि यह कलजुग नहीं बल्कि कर्म युग है। जिस के चलते इंसान को अच्छा कर्म करना चाहिए। मनुष्य को उसका फल जरूर मिलता है। उन्होंने कहा कि चाहे नवरात्रि हो या अन्य धार्मिक कार्यक्रम, हमें सेवा की भावना से काम करने की प्रेरणा मिलती है।

श्री गणपति बप्पा का उत्सव हम सभी को एक नियममें बांधता है। हर एक व्यक्ति को अपने घर में श्री गणपति बप्पा की पूजा करनी चाहिए। श्री गणपति सभी के कष्टों को दूर करते हैं।युवा पीढ़ी को गणपति उत्सव में शामिल होना चाहिए। ताकि वे इस धार्मिक यज्ञ में भाग ले कर समाज में फैली बुराइयों से बच सकें।इस अवसर पर पूजा के बाद लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर विहिप नेता अशोक शर्मा, विहिप नेता जोगिंदर तलवाड़, बजरंग दल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा, उपाध्यक्ष हैप्पी छाबड़ा, जिलाप्रभारी चंद्र मोहन भोला, विहिप जिला उपाध्यक्ष मंगतराम भोला, बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष स्वामी प्रसाद शर्मा, जिला उपप्रधान आनंद यादव, विहिप नेता गोविंद राम, विजय यादव, राजीव टंडन, राज कुमार अरोड़ा, विजय ग्रोवर, बजरंग दल नगर अध्यक्ष चंदन शर्मा, शहरी उपप्रधान मोहित जस्सल, बजरंगी, ईशांत मेहरा सौरभ, गोबिंद, सतीश, राहुल, बजरंग दल जिला उपाध्यक्ष दीपक दीपक मरवाहा, कुन्दन, संजू, विक्की, सन्नी कश्यप, विशाल, सौरभ, आकाश, जसकरन, अशोक, अनिल, विशाल, अमित, गोबिंद, रिंकू छाबड़ा, गुलशन महरा, अमन आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here