Sunday, October 25, 2026
Home Latest टायर फटने से यात्री बस से टकराया जवानों को ले जा रहा...

टायर फटने से यात्री बस से टकराया जवानों को ले जा रहा ट्रक, 5 की मौत

मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ हैं। जिसमें दो जवानों और तीन अन्य लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी मुताबक जवानों के ट्रक का टायर फटने से वह यात्री बस से टकरा गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौतों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस भोपाल की ओर जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा गया। हादसे में ओसवाल फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की भी मौत हो गई। वह बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, हादसे की सूचना पर जवान के कई अफसर और बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here