शेख मन्नान ने कनक मंडी चौक में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कनक मंडी होशियारपुर स्थित अहमदिय्या मस्जिद में गणतंत्र दिवस के मौके शेख मन्नान प्रमुख अहमदिय्या मुस्लिम जमात होशयारपुर ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। इस मौके पर शेख मन्नान ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया।

Advertisements

आज इसी ऐतिहासिक और शुभ दिन की 75वीं सालगिरह है। इस शुभ घड़ी पर वह सभी देश और विदेशों में रहने वाले सभी भारत के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आज हर नागरिक को भारत की गौरव-गाथा पर गर्व का अनुभव होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here