विधायक गिलजियां ने उड़मुड़ की पंचायतों के लिए 3 करोड़ 50 लाख की सरकारी ग्रांट की जारी

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। हल्का उड़मुड़ के गावों के विकास लिए राज्य सरकार कांग्रेस की ओर से हल्का उड़मुड़ के समूह गांवों के जारी 3 करोड़ 50 लाख रूपए की सरकारी ग्रांट आज मुख्यमंत्री पंजाब के राजनैतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां ने एक समागम दौरान पंचायतों को जारी की।

Advertisements

ब्लाक कांग्रेस कार्यालय टांडा में पंचायत समिती टांडा के चेयरमैन जरनैल सिंह जाजा के नेतृत्व में हुए एक समागम दौरान मुख्य मेहमान विधायक संगत सिंह गिलजियां ने ब्लाक टांडा की पंचायतों को ग्रांट जारी करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और पंच सरपंचों को सरकार की ओर से मिल रही ग्रांट का ईमानदारी से उपयोग करते हुए गांवों के बहुपक्षीय विकास करने की प्रेरणा दी। गिलजियां ने इस दौरान कहा कि हलके का कोई भी गांव विकास से पिछड़ा नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में वकास की और स्कीमें तथा ग्रांटे जारी की जाएंगी।

इस मौके सदस्य पी.पी.सी.सी. जोगिंदर सिंह गिलजियां, चेयरमैन मार्कीट कमेटी सिमरन सिंह सैनी, वाइस चेयरमैन राकेश वोहरा, सदस्य जिला परिषद् रविंदरपाल सिंह गोरा, संमती सदस्य दविंदरजीत सिंह बुढीपिन्ड, मनी शहबाज़पुर , जिला प्रधान दमनदीप सिंह बिल्ला, गोल्डी कलयाणपुर, हरमेश बसी जलाल, दलजीत सिंह पंचायत अफ़सर, सरपंच विजयपाल, सरपंच जसवीर सिंह विक्की, बाली सल्लां, जीवन कुमार बबली, इंदर सिंह नरवाल, जगपाल सिंह नरवाल, गुरदेव सिंह, सरपंच कूड़ा राम, हरदीप साबी, राजेश लाडी, सरपंच जोगिंदर सिंह फौजी कलोनी, अनिल पिंका, प्रितपाल सिंह, गोल्डी, अमरीक सिंह बैंसा, लखवीर सिंह लक्खी, मास्टर अमृतपाल, बिक्रमजीत सिंह, गुरसेवक मार्शल, जगजीवन जग्गी, किशन लाल वैद, बलराम पुरी, गुरमुख सिंह नामधारी व अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here