प्रीतिका सैनी ने चंडीगढ़ में जीता मिस ग्लैमर इंडिया का खिताब

रिपोर्ट: पंडित जी।  
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। रिपोर्ट: पंडित जी।
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। ब्लॉक टांडा के गांव खुड्डा निवासी प्रीतिका सैनी ने चंडीगढ़ में हुई मिस ग्लैमर इंडिया का खिताब जीत इलाके और जिले का रोशन किया है। कलाग्राम मनीमाजऱा (चंडीगढ़ ) में इंडियन मॉडल ग्रुप द्वारा करवाई गई इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रीतिका ने 16 प्रतियोगियो को पछाड़ते हुए मिस इंडिया ग्लैमर का खिताब अपने नाम किया।

Advertisements

प्रतियोगिता करवाने वाली संस्था आई एम् जी के इवेंट में भारत के नार्थ वेस्ट रीजिन से अलग अलग शहरो में हुई ऑडिशन के बाद 60 प्रतियोगियो को चुना गया जिनमे 17 लड़किया थी 7 लडक़ो के वर्ग में आकाश दीप और लड़कियों के वर्ग में प्रीतिका सैनी ने जीत हासिल की। इस समय सी.टी. इंस्टीट्यूट जालन्धर से एम. फार्मेसी करने के बाद अस्सिटेंट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रही प्रीतिका ने बताया कि वो गुरुकुल अकादमी चंडीगढ़ से कत्थक नृत्य में ग्रेजुएशन कर रही है।

यहाँ ही उसकी टीचर जसविंदर कौर और फोटो आर्टिस्ट अनमोल शर्मा ने उसे इस प्रतियोगिता में ऑडिशन देने लिए प्रेरित किया और उसका गुडग़ाव ऑडिशन में चुनाव हुआ। प्रीतिका ने बताया के उसकी इस सफलता से वो बेहद उत्साहित है और उसे फैशन शोज की ऑफर आई है।

उसने कहा के वो टी.वी. सीरियल में काम करने की चाहत रखती है और फैशन शोज वल्र्ड में मुकाम हासिल करने लिए अब अस्सिटेंट प्रोफेसर की सेवा में विराम लगा अपने सीरियल और फैशन शोज में अपना कैरियर बनाने में फोकस करेगी। प्रीतिका ने कहा कि उसके सपने को पूरा करने लिए उसके माता-पिता और भाई प्रोत्साहन दे रहे हैं। अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हुए प्रीतिका के पिता ए.एस.पी. जिला जेल होशियारपुर अवतार कृष्ण सैनी और माता मीनाक्षी सैनी जोकि सरकारी अस्पताल टांडा में होम्योपैथी डॉक्टर हैं बताया कि बेटी ऊँचा मुकाम हासिल करे उसके लिए सारा परिवार उसके साथ खड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here