नई सोच संस्था ने शहरवासियों की मदद से कैटल पाऊंड फलाही को दिया जाएंगा सहयोग: अश्विनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नई सोच संस्था द्वारा कैटल पाऊंड फलाही का सहयोगी संस्थाओं के साथ कैटल पाऊंड फलाही का दौरा किया गया। जिसमें अशोक कुमार शोकी पूर्व पार्षद विशेष तौर उपस्थित हुए। उन्होंने अपनी मुहिम के दौरान पहुंचाए गए पशुओं के स्वस्थ के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनकी सेवा संभल पर संतुष्टि जाहिर की। इस मौके पर अश्विनी गैंद ने कहा कि पिछले तीन महीने से कैटल पाऊंड फलाही की व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिला है। पिछले दिनों से दानी सज्जन जुडऩे शुरू हो रहे है। लेकिन शुरू की मुहीम के साथ पशुओं की तदात लगातार बढ़ रही है, जिसकी बजाह से शायद तुड़ी और चारे की कमी महसूस की गई।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व पार्षद अशोक कुमार ने शहरवासियों से अपील की कि समृद्ध विकसित गऊशालायों को चारा भेजने की बजाए कैटल पाऊंड फलाही में इन लवारिस पुशओं को भेज कर सरकारी गऊशाला का सहयोग करे ताकि वह जा रही पशुओं के खाने-पीने की व्यवस्था को निश्चित किया जाए। अश्विनी गैंद व अशोक सैनी ने कहा कि मुहीम के पांच दिनों के दौरान 59 के करीब पशु कैटल पाऊंड पहुंचा दिए गए है , जिसमें सांडो की संख्या ज्यादा है। इसके साथ ही वहां पर एक शैड की सख्त जरुरत है। जल्द ही जिलााधीश होशियारपुर से मिलकर शैड का निर्माण कार्य भी शहरवासियों की मदद से किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here