Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur हमारे संवैधानिक मौलिक अधिकार ख़तरे मेंः डा. राज कुमार

हमारे संवैधानिक मौलिक अधिकार ख़तरे मेंः डा. राज कुमार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। दसूहा हलके के गांवों में चुनाव प्रचार करते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डा. राज कुमार ने दसूहा विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन के साथ अपनी चुनावी बैठको  की शुरुआत हजरत बीबी फातिमा जहरा की मजार पर सजदा अदा कर  की।  इस अवसर पर डा. राज ने  लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे संवैधानिक-मौलिक अधिकार खतरे में हैं अगर भाजपा की सरकार दोबारा बनी तो वे संविधान बदलने की तैयारी में हैं और इसका परिणाम हमारे दलितों और पिछड़े वर्गों को भुगतना पड़ेगा

Advertisements

बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान को बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है और इसलिए हमें अपने वोट का प्रयोग बहुत सोच समझकर करना चाहिए, इसी बात को ध्यान में रखते हुए जनता को केंद्र में ‘आप’ को मौका देना चाहिए । डा राज ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों को आश्वासन दिया कि अगर उन्हें अपने हलके की नुमाइंदगी का मौका मिला तो वह अपने निर्वाचन क्षेत्र की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और अपने निर्वाचन क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here