भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर हमला कैप्टन की नाकामी का सबूत: नीति तलवाड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर हुए कातिलाना हमले ने कैप्टन सरकार के जंगल राज की व्यवस्था को उजागर किया है। उपरोक्त शब्द भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा पर हुए कातिलाना हमले पर अपना रोष व्यक्त करते हुए प्रैस वात्र्ता में कहे।

Advertisements

नीति तलवाड़ ने कहा कि यह हमला एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया हमला है, जिस से किसानों के शांतमयी आंदोलन को बदनाम व हिंसक करार दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे कैप्टन सरकार व कांग्रेस की सदियों पुरानी रीत, फूट डालो व राज करो, की मंशा उजागर हुई है। नीति तलवाड़ ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा पंजाब इस हमले की घोर निंदा करता है और पंजाब सरकार से मांग करता है कि उन हमलावरों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसा न करने की सूरत में भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की समूह महिलाएं प्रदेश भर से कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सहित प्रदेश के मंत्रियों को चूड़ीयां भेजना शुरू करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here