डा. सत्यम साथियों सहित भाजपा में शामिल

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के वार्ड नंबर 24 से डा. सत्यम अपने साथियों समेत भाजपा में शामिल हुए। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद व जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद ने सिरोपा पहनाकर किया स्वागत।इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद परमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पठानिया, जिला उपाध्यक्ष सतीश बावा, जिंदू सैनी, राजा सैनी भी उपस्थित थे। इस मौके पर नए सदस्यों का स्वागत करते हुए तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक मात्र लक्ष्य यह ही रहा है कि देश में सभी धर्मों और सम्प्रदायों के लोगों को उनका बनता हक मिले।

Advertisements

जिसके लिए देश की एनडीए सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा मात्र एक ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को मान-सम्मान दिया जाता है। जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि भाजपा परिवार में डा. सत्यम व उनके साथियों का स्वागत है।पार्टी में उन्हें उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। भाजपा में शामिल होने के पश्चात सत्यम ने कहा कि वह तीक्ष्ण सूद द्वारा निस्वार्थ भाव किए गए विकास कार्यों से प्रेरित होकर आज भाजपा परिवार का हिस्सा बने हैं और भविष्य में तन-मन-धन से पार्टी की सेवा करेंगे। इस मौके पर परमजीत सिंह, तिवाड़ी, देसराज गोगना, चमन, तरलोचन, राकेश राणा साहिब, ओंकार, मदन लाल, सुमितर, मनप्रीत बैंस, बुट्टा मास्टर, सतनाम, जंग बहादुर, दीप सिंह, सरपंच शाम लाल, अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here