भाजपा देहाती मंडल के प्रधान संतोख सिंह, उपप्रधान धर्म सिंह व देहाती एससी मोर्चा के प्रधान तरसेम लाल ने दिया त्यागपत्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा देहाती मंडल होशियारपुर के अध्यक्ष संतोख सिंह, उपाध्यक्ष धर्म सिंह तथा भाजपा देहाती मंडल एससी मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच तरसेम लाल ने किसानों के हक में आगे बढ़ते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा को अपना त्याग पत्र सौंपा है। इस मौके पर प्रधान संतोख सिंह ने कहा कि आज के मौजूदा हालातों में किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी अपने हक-सच्च की लड़ाई लड़ रहे हैं और ऐसे में कई किसान दिल्ली के बार्डर पर डटकर आंदोलन कर रहे हैं क्योंकि, केन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार द्वारा किसानों की आवाज नहीं सुनी जा रही और जबरदस्ती अपना फैसला किसानों पर थोपने पर तुली है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि किसानी के साथ जुड़े होने के नाते ऐसे हालातों में भाजपा का हिस्सा बनकर नहीं रह सकते जिस लिए वह पार्टी को अपना त्याग पत्र देने को विवश हैं। इस मौके पर धर्म सिंह व तरसेम लाल ने भी कहा कि इस आंदोलन में कई किसान शहीदी को प्राप्त हो चुके हैं तथा फिर भी हार न मानते हुए किसान इस आंदोलन में डटे हुए हैं। तरसेम लाल ने कहा कि किसान भली-भांति जानते हैं कि उनके लिए क्या सही है और क्या गलत इसलिए केन्द्र द्वारा जारी किए इस बिल को रद्द करवाने के लिए किसान अपनी जान की परवाह किए बगैर बार्डर पर तैनात हैं,क्योंकि केन्द्र द्वारा पास किया यह बिल किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अब अपना किसानों के पक्ष में होने का झूठा ढोंग बंद करे और किसानों की मांगे जल्द पूरी करे।

इस मौके पर धर्म सिंह ने कहा कि इतना सब कुछ होने के बाद भी केन्द्र की मोदी सरकार अपना तानाशाही रवैया छोडऩे को तैयार नहीं है जोकि बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार के कारण देश की जवानी तथा किसानी सडक़ों पर है। उन्होंने कहा कि वह एक किसान होने के नाते ऐसे हालातों में भाजपा का हिस्सा नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि वह किसानों से धक्केशाही नहीं होने देंगे और इस आंदोलन में वह किसानों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि वह आज अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं ताकि किसानों के साथ इस संघंर्ष में साथ दे सकें। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द किसानों की समस्या का हल किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here