आजाद किसान कमेटी दोआबा ने होशियारपुर में रखा पूर्ण चक्का जाम, लोगों के सहयोग के लिए किया धन्यवाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 26 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की तरफ से दी गई भारत बंद की काल पर आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर द्वारा पुरहीरां बाईपास पर हरबंस सिंह संघा की अध्यक्षता में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक पूर्ण चक्का जाम किया गया तथा इस भारत बंद को पूर्णत अमन और शांतिपूर्वक रखा गया। इस अवसर पर किसान भाईयों को सम्बोधित करते हुए प्रधान संघा ने कहा कि हमारी केन्द्र सरकार से कोई दुश्मनी नहीं है ना ही हमारी कोई राजनीतिक पार्टी है, परन्तु केन्द्र सरकार ने जो यह तीन काले कानून हम पर जबरदस्ती थोपे हैं उनका आने वाले समय में किसानों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होने मोदी सरकार पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि अगर घर में कोई आपदा यां मुसीबत आ जाये तो घर के बड़े बजुर्ग घर छोड़ कर बाहर आवभगत करवाने नहीं चले जाते बल्कि घर के सदस्यों की मुश्किलों को सुन कर उनको दूर करने का प्रयास करते हैं परन्तु हमारे घर के मुखिया विदेशों में आवभगत करवा रहे हैं।

Advertisements

श्री संघा ने कहा कि हमें संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की तरफ से जो भी आदेश मिलेगा उस की पालना की जायेगी तथा जब तक यह तीनों काले कानून रद्ध नहीं किए जाते तथा एम.एस.पी. पर कानून नहीं बनाया जाता तब तक यह संघर्ष इसी प्रकार शांतिपूर्वक चलता रहेगा। इस धरने को लखविंद्र सिंह लक्खी, हरपाल सिंह, शाम सिंह, हरदयाल सिंह भरत, गुरदयाल सिंह, सुरजीत सिंह सैनी, कुलभूषण प्रकाश सैनी, मंगत सिंह, किशन सिंह गगनौली, सुखपाल सिंह काहरी, सतनाम सिंह बसी, अशोक कुमार शर्मा, एस.पी. शर्मा, गुरनाम सिंह, मनजीत सिंह, अश्वनी कुमार नवी, रणजीत सिंह काहरी, जसवीर सिंह जस्सा राजपुर भाईयां, भूतपूर्व सरपंच कुलदीप कुमार शर्मा बडला तथा डा. तेजपाल ने भी अपने विचार पेश किए। हर वक्ता ने कहा कि जब किसानों ने कोई कानून बनाने की मांग की ही नहीं तो यह काले कानून किसानों पर जबरदस्ती क्यों थोपे जा रहे हैं। अंत में धरना खत्म करने से पहले प्रधान संघा ने गांवो, शहिरों से आये हुए किसानों, मज़दूरों तथा मुलाजिम संगठनों का धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सबका सहयोग इसी तरह से मिलता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here