Tuesday, November 3, 2026
Home National बीकेयू यूथ विंग के प्रधान एवं किसान नेता रवि आजाद गिरफ्तार

बीकेयू यूथ विंग के प्रधान एवं किसान नेता रवि आजाद गिरफ्तार

भिवानी(द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय किसान यूनियन हरियाना के यूथ विंग के प्रदेश प्रधान रवि आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रवि आजाद को बुधवार देर सायं गिरफ्तार किया गया जब भारी पुलिस सुरक्षा के तहत वीरवार को अदालत में पेश किया गया जहां उसे जेल भेज दिया गया। उस पर गंभीर धाराओं के तहत थाना बहल में मामला दर्ज किया गया है। आजाद की जमानत के लिए शुक्रवार को सुनवाई थी। भाजपा नेताओं तथा दुष्यंत चोटाला सहित जेजेपी नेताओं के विरोध में सरगर्म भूमिका निभाते आ रहे आजाद पर आरोप है कि उन्होंने राज्य सभा सदस्य सुभाष चं्रा के हिसार में होली वाले दिन कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी, पता लगा है कि उसी दिन ही रवि आजाद पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisements

पता चला है कि यह मामला एक कर्मचारी सिपाही रणजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। जिसने कहा है कि रवि आजाद ने फेसबुक पर लाइव होकर कहा था कि भाजपा तथा जेजेपी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को गांवों में न आने दिया जाए। आरोप है कि रवि आजाद ने यह भी कहा था कि काले कानूनों की कापियां साड़ी जाने तथा काले कपड़े अपनी जेबों में रखकर विरोध जताया जाए। रवि आजाद ने यह भी कहा था कि हमारा कुछ भी हो पर हम हिसार में सुभाष चंद्रा का कार्यक्रम नहीं होने देंगे।इस दौरान राकेश टिकैत सहित अन्य किसान नेताओं ने रवि आजाद की तुरंत रिहाई की मांग करते हुए कहा कि अगर रवि आजाद को न छोड़ा गया तो समस्त हरियाना जाम कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here