Monday, October 26, 2026
Home Punjab अनाज मंडियों में तैनात जीओजीज़ को पल्स आकसीमीटर, मास्क, थर्मल स्कैनर और...

अनाज मंडियों में तैनात जीओजीज़ को पल्स आकसीमीटर, मास्क, थर्मल स्कैनर और हैड सैनेटाईज़र किए वितरित

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। गेहूं की खरीद के सीजन दौरान अनाज मंडियों में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए ज़िला प्रशासन जालंधर ने मंगलवार को मंडियों में तैनात गार्डियनज आफ गवर्नेंस (जी.ओ.जीज़) को पल्स आकसीमीटर, थर्मल स्कैनर, 95 मास्क और हैड सनीटाईज़रों की बाँट की।

Advertisements

ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि मंडियों में खरीद कार्यों के दौरान प्रयोग के लिए 200, 95 मास्क, आकसीमीटर, थर्मल स्कैनर और 100 पैक हैड सैनीटाईज़र गार्डियनज आफ गवर्नेंस को सौंपे गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि समुची 78 मंडियों में कूपन प्रणाली पहले ही लागू कर दी गई है जिससे सामाजिक दूरी की पालना की जा सके और थर्मल स्कैनर के द्वारा मंडियों में आने वालों की जांच विश्वसनीय बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि मंडी में दाख़िल होने वालों के आक्सीजन स्तर की जांच के लिए पल्स आकसीमीटरों का प्रयोग किया जायेगा जिससे शकी कोविड -19 मामलों को अलग किया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जी.ओ.जीज़ को मंडियों में समुच्चय खरीद प्रक्रिया की निगरानी करने के इलावा कोविड से सम्बन्धित नियमों को लागू करने के लिए शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से सुरक्षा प्रोटोकालज़ को सही ढंग से लागू करते हुए गेहूँ की निर्विघ्न और सुचारू खरीद को विश्वसनीय बनाने में कोई कमी  नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने बताया कि मंडियों में और ज्यादा प्रभावशाली ढंग से बाँटने के लिए यह वस्तुएँ ज़िला जी.ओ.जी प्रमुख को सौंपी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here