अरुट जी महाराज के दिखाए मार्ग पर चलते हुए अरोड़ा समाज की देश को अमूल्य देन: जिम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा समाज के महाराज अरुट जी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव पार्षद ब्रह्मशंकर जिम्पा ने कहा कि उनके दिखाये मार्ग पर चलते हुए आज अरोड़ा समाज देश के विकास एवं तरक्की में अमूल्य योगदान डाल रहा है।

Advertisements

जिम्पा ने कहा कि अरुट जी महाराज ने देश एवं धर्म के लिए अपना जीवन व्यतीत किया तथा उन्हीं के दिखाये मार्ग पर चलते हुए अरोड़ा समाज देश एवं धर्म हेतु प्राणों की आहुति देने में कभी पीछे नहीं हटा। पंजाब में इसके कई उदाहरण हैं, जो समाज की देश के प्रति सेवा भाव को प्रकट करती हैं।

श्री जिम्पा ने कहा कि हमें ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अरोड़ा बिरादरी का साथ देना चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपने परिवार से बढक़र समाज, देश एवं धर्म होना चाहिए। उन्होंने अरुट जी महाराज को पुन: नमन करते हुए प्रार्थना की कि उनकी कृपा अरोड़ा बिरादरी व अन्यों पर बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here