फर्जी किसानों की आड़ में पंजाब को आतंकवाद की और धकेल रही है कांग्रेस,आप व शिअद : भाजपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी जिला होशियारपुर द्वारा जारी प्रेस नोट में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला अध्यक्ष  निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद, पंचायती राज सेल्ल अध्यक्ष विजय पठानिया, जिला महामंत्री विनोद परमार,मीनू  सेठी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया आदि ने पंजाब के मौजूदा हालात पर गंभीरता से दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि सीमावर्ती प्रदेश होने के नाते पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.एस.आई पंजाब में आतंकवाद को पुन:  लाने में लगी हुई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब ने पहले भी कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण आतंकवाद को झेला, जिसमें करीब 35000 लोगों की जानें गई तथा आर्थिक तौर पर भी पंजाब लंबे समय के लिए पिछड़ गया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब का हिंदू-सिख भाईचारा ही एक ऐसा मात्र सूत्र है जो पंजाब की शांति व अमन कायम रख सकता है। भाजपा नेताओं ने कहा कि किसानी  आंदोलन की आड़ में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी तथा शिरोमणि अकाली दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हुए हैं तथा पंजाब के भविष्य की किसी को परवाह नहीं है।  किसान आंदोलन को एक  गहरी साजिश के अंतर्गत हिंदू-सिख, शहरी-देहाती में भेदभाव  की रंगत दी जा रही है, जो कि बहुत ही खतरनाक साबित हो सकती है, परंतु यह पार्टियां अपने राजनीतिक खेल में पंजाब के लोगों का नुकसान भी नहीं देख रही।

 इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि आतंकवाद में भी बहुत से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपने बलिदान देने पड़े, परंतु उन्होंने आतंकवाद के आगे घुटने नहीं टेके। उन्होंने कहा कि अब फिर परीक्षा की घड़ी आई है तो इस बार भी भाजपा का हर कार्यकर्ता अपनी जान पर खेलकर पंजाब की शांति,एकता और अखंडता तथा आपसी भाईचारे पर आंच नहीं आने देंगे। इस मौके पर यशपाल शर्मा, विजय सूद, कृष्ण अरोड़ा,मंडल प्रधान  अशोक कुमार शोकी, रमेश ठाकुर, अश्विनी गैंद , जिला महिला मोर्चा प्रधान अर्चना जैन, मोहिंदर पाल सैनी, पार्षद सुरिंदर पाल भट्टी, नरिंदर कौर, गीतिका अरोड़ा, एडवोकेट गुरप्रीत कौर आदि भी उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here