Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur गगनयान प्रोजैक्ट के अंतर्गत अगले वर्ष तक अंतरिक्ष में भेजा जा सकता...

गगनयान प्रोजैक्ट के अंतर्गत अगले वर्ष तक अंतरिक्ष में भेजा जा सकता है पहला मानव रहित यान: डा. जितेंद्र सिंह

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): केंद्रीय राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि गगनयान प्रोजैक्ट में चाहे कोविड के कारण देरी हुई है, लेकिन भारत अपने इस महत्वाकांक्षी प्रोजैक्ट की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसके अंतर्गत तीन अंतरिक्ष यान छोड़े जाएंगे, जिनमें से पहला मानव रहित यान अगले वर्ष छोड़ा जा सकता है। इसके बाद दूसरे अंतरिक्ष यान में एक वायु मित्र महिला रोबो को भेजा जाएगा ताकि तीसरे यान में मानव अंतरिक्ष यात्री भेजे जाने से पहले सभी खतरों व परिस्थितियों का आंक लन किया जा सके। वे आज डी.ए.वी. कालेज होशियारपुर में बतौर मुख्य मेहमान विभिन्न क्षेत्रों में ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले 791 विद्यार्थियों के लिए आयोजित डिग्री वितरण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ आल इंडिया रैड क्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन श्री अविनाश राय खन्ना व डी.ए.वी. कालेज मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष डा. अनूप कुमार भी मौजूद थे।

Advertisements


केंद्रीय राज्य मंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि डिफैंस मिनिस्ट्री के स्ट्रैटजिक सर्विलेंस सैटेलाइट का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि चार देशों के समूह क्वार्ड की ओर से आई इन द स्काई योजना को आगे बढ़ाए जाने के बारे में कहा कि इस संबंध में भारत अहम भूमिका निभाएगा। हालांकि पहले भी भारत सक्षम है और अंतरिक्ष में अपने उपग्रहों के  जरिए नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की नई शिक्षा नीति के अंतर्गत भारत की शिक्षा प्रणाली को नई दिशा दी गई है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में युवाओं की प्रवृतियों को ध्यान में रखते हुए देश व राष्ट्र निर्माण में उनका कैसे प्रयोग किया जाए, इस पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे नौजवानों का विदेश में पलायन रोकने के लिए केंद्र सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत युवाओं को देश में ही रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर रही है।  


डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश में स्टार्टअप ईको सिस्टम को बल मिला है, जिसके कारण आज देश में 70 हजार से अधिक स्टार्टअप है, जिसमें युवा पीढ़ी को आत्म निर्भर बनाते हुए देश को विश्व में नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती ने देश का हमेशा मान बढ़ाया है और इस लिए प्रदेश की युवाओं की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है, कि वे देश के गौरव को बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here