ऊधम सिंह ने देशभक्ति की परकाष्ठा को छुआ: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अमर शहीद ऊधम सिंह के 82वें शहीदी दिवस  जिला भाजपा द्वारा उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया की अगुवाई में मनाया गया। इस अवसर पर स. ऊधम सिंह को श्रद्धासुमन भेंट करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि जलियांवाला  बाग में हुए नरसंहार का बदला लेने का संकल्प इस महान देशभक्त ने अपने दिल में तब तक रखा जब तक उसने जनरल डायर को मार कर बदले का संकल्प पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह की  वीरता तथा दृढ़ देशभक्ति की मिसाल शायद ही दुनिया में और कहीं मिल सके।

Advertisements

 उन्होंने कहा कि युवाओं को उनकी देशभक्ति की परकाष्ठा को छूने वाले कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेताओं विजय पठानिया, अश्वनी गैंद, यशपाल शर्मा, जिवेद सूद, नीरज गैंद, राकेश शर्मा  ने भी स. ऊधम सिंह  के चित्र पर पुष्पांजलि करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट की। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here