’’रोम जल रहा है और नीरो बंसरी बजा रहा है’’: कर्मवीर बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ’’रोम जल रहा है और नीरो बंसरी बजा रहा है’’ यह विचार जि़ला संघर्ष कमेटी की बैठक में जि़ला अध्यक्ष कर्मवीर बाली ने व्यक्त किए। कर्मवीर बाली ने कहा कि शहर में चोरियां थौक के भाव हो रही हैं। गुंडे सरेआम गोलियां चला रहे हैं, शहर में मारधाड़ सरेआम है, लोग दहशत में जी रहे हैं। बजाये इसके मंत्री साहिब शहर का दौरा करते, कोई राहत भरी दुकानदारों से हमदर्दी की बात करते। परन्तु दुर्भाग्यवंश ऐसा न करके मन्त्री साहिब करोड़ों की सडक़ों का बखान कर रहे हैं और इंटरलॉक टाईलों का उद्घाटन करने में मस्त नजऱ आ रहे हैं।

Advertisements

इस समय जनता का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। दुकानदारों और आम जनता की नींद उड़ी हुई है। लोग रातें जाग-जाग कर गुजारने को मजबूर हैं कहीं चोरी न हो जाये। जो लोग रात जागकर गुज़ारते है, सुबह वो काम कैसे करेंगे, कभी इस ओर सोचा है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जो अब हो रहा है। मन्त्री साहिब तो कहते थे शहर को गुण्डाराज नहीं बनने दिया जायेगा। शहर में अमन बहाल रखना उनका कत्र्तव्य है।

अब यह सिर्फ ब्यानबाजी ही नजर आ रही है और मन्त्री साहिब जनता को नजऱ अन्दाज़ करके चुनाव लडऩे में मस्त नजर आ रहे हैं। जनता को आक्रोश भारी पडऩे वाला है, इसे नजर में रखा जाये। इस अवसर पूर्वी मंडल प्रधान निर्मल सिंह, गुड्डू सिंह, विधा भूषण, जसवीर सिंह आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here