Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से रेडियो जॉकीज़ के लिए वर्कशॉप का...

मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से रेडियो जॉकीज़ के लिए वर्कशॉप का आयोजन

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 के लिए पंजाब के कोने कोने तक पहुंच यकीनी बनाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय द्वारा आज रेडियो जॉकीज़ (आर.जे.) के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप रेडियो जॉकीज़ को चुनाव प्रक्रियाओं से परिचित करवाने के लिए आयोजित की गई थी जिससे वह अपने श्रोताओं तक व्यापक और सही जानकारी पहुँचा सकें। ऑल इंडिया रेडियो और विभिन्न प्राईवेट एफएम चैनलों जैसे प्रमुख रेडियो चैनलों ने वर्कशॉप में हिस्सा लिया। इसके साथ ही ऑल इंडिया रेडियो अनाउंसर्स और माई एफएम, बिग एफएम, रेड एफएम और रेडियो मिर्ची सहित ट्राईसिटी के प्रमुख एफएम चैनलों के रेडियो अनाउंसर्स ने तीन घंटे की चर्चा में भाग भी लिया। अतिरिक्त सीईओ माधवी कटारिया द्वारा भागीदारों को पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा वोटरों को जागरूक करने के साथ-साथ तकनीक पर विशेष ध्यान देने, ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) और ईसीअई की पहलकदमियों सम्बन्धी विभिन्न प्रयासों बारे जानकारी दी।

Advertisements

रेडियो जॉकीज़ के साथ बातचीत करते हुए श्रीमती कटारिया ने कहा कि चुनाव और लोकतंात्रिक शिक्षा के लिए वोटरों को चुनाव प्रणाली के साथ जोडऩे के लिए रेडियो सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। भागीदारों ने वोटर जागरूकता सम्बन्धी सीईओ कार्यालय, पंजाब के साथ मिलकर काम करने का भरोसा भी दिया। सीईओ कार्यालय पंजाब द्वारा मुख्य हिस्सेदारों के साथ की गई पहलकदमी द्वारा वोटर जागरूकता फैलाने में रेडियो की सहयोगी भूमिका संबंधी विचार-विमर्श किया गया। इस बात पर सहमति अभिव्यक्ति गई कि कैसे रेडियो स्टेशन प्रभावशाली और आकर्षक ढंग से मतदाता शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऑल इंडिया रेडियो, जालंधर के सीनियर अधिकारियों ने इंटरव्यू और फोन-इन प्रोग्राम करवाने का भरोसा दिया जो दूसरे स्टेशनें से प्रसारित किये जाएंगे।

प्राईवेट एफएम चैनलों के आर.जेज़ ने अपने प्लेटफार्मों के द्वारा सिस्टेमैटिक वोटर्स ऐंजूकशंस एंड इलेक्टोरल पार्टीसिपेशन (स्वीप) पहलकदमियों जैसे क्विज़, अन्य मुकाबले और सीईओ कार्यालय, पंजाब के सोशल मीडिया चैनलों को उत्साहित करने का भरोसा दिया। वर्कशॉप में रेडियो चैनलों के नुमायंदों की प्रभावशाली और उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। ऑल इंडिया रेडियो, चण्डीगढ़ के सहायक निर्देशक (प्रोग्राम) संजीव दुसांझ ने विलक्षण और प्रभावशाली ढंग से मतदाता जागरूकता सन्देशों को रिकॉर्ड करने के लिए रेडियो जॉकीज़ के साथ आर.जे. का विशेष सैशन करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here