आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर ने की घोषणा, 12 दिसंबर को रिलायंस के शोरुमों के आगे से धरना हटाएंगे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर द्वारा सुतैहरी रोड पर रिलायंस शोरुम के आगे चल रहे धरने के 421 दिन पूरे होने पर प्रधान हरबंस सिंह संघा ने विशेष तौर पर धरनाकारियों की मीटिंग बुला कर किसान संघर्ष के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह किसानी विजय किसान, मज़दूरों तथा कर्मचारियों के सब्र, सिदक तथा आपसी तालमेल की विजय है जिसने तीनों काले कानूनों, किसानों पर किए केस वापस लेने, शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता तथा नौकरी देने की मांग पूरी करने पर तथा एम.एस.पी. की मांग को मांगने के लिए केन्द्र सरकार को मज़बूर कर दिया।

Advertisements

प्रधान संघा ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा लिखित रुप में देने के बाद किसान संघर्ष मोर्चा दिल्ली द्वारा दिए हुए धरनों को निलंबित कर दिया है, जब मांगों को कानूनी रुप के साथ पूरा कर दिया जाएगा तो मोर्चा खत्म कर दिया जाएगा। उन्होने यह भी बताया कि रिलायंस शोरुप, सुतैहरी रोड पर दिनांक 12 दिसंबर 2021 दिन रविवार को श्री सुखमणि साहिब का पाठ सुबह 9 बजे आरंभ किया जाएगा, 11 बजे भोग के पश्चात शहर के बाज़ारों से विजय मार्च निकाला जाएगा। इसके पश्चात रिलायंस शोरुप, सुतैहरी रोड, रिलायंस ज्यूलरज़ तथा रिलायंस क्लाथ शोरुम से अज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर द्वारा लगाए गए धरनों को समाप्त कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर मलकीत सिंह हुक्ड़ां, दलबीर सिंह काहरी, हरदयाल सिंह भरत, ज्ञान सिंह भलेठू प्रैस सचिव, मंगत सिंह होशियारपुरी, सुरजीत सिंह सैनी, निर्मल सिंह, शाम सिंह मोना कलां, जोगा सिंह साहरी, गुरदीप सिंह, वरिंद्र सिंह चीमा, ज्योति स्वरुप शर्मा, सुखदेव सिंह काहरी, मनजीत सिंह फतेहगढ़, मनमोहन सिंह सीमा लैब, सुखपाल सिंह काहरी, दिलबाग सिंह काहरी तथा गुरदयाल सिंह काहरी भी उपस्थित थे, सभी ने जीत के नारे लगा कर खुशी का इज़हार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here