Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur समाज सेवक को धमकी देने वाले को पुलिस तुरन्त गिरफ्तार करे:...

समाज सेवक को धमकी देने वाले को पुलिस तुरन्त गिरफ्तार करे: नई सोच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नई सोच संस्था की ओर से एक बैठक का आयेजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद ने की जिसमें विशेष तौर पर पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टु शामिल हुये। मीटिंग में इस बात पर विचार विमर्श किया गया कि जि़ला संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष कर्मवीर बाली जी को सरेआम जान से मारने की धमकी देने के मामले में जि़ला पुलिस प्रशासन ढीला रवैय्या अपना रही है जो सरासर गलत है, प्रशासन को अपील है कि जब कि सब कुछ कर्मवीर बाली द्वारा गवाहों सहित पेश कर दिया गया है तो फिर पुलिस उसे गिरफ्तार करने में आना-कानी क्यों कर रही है।

Advertisements

यह समझ से परे है ? अगर पुलिस के ढीलेपन के कारण किसी तरह की कोई वारदात कर्मवीर बाली के साथ होती है तो उसकी सारी जि़म्मेवारी जि़ला प्रशासन की होगी। पुलिस प्रशासन समाज सेवक कर्मवीर बाली की सुरक्षा को सुनिश्चित करे। अगर समाज सेवकों के साथ ऐसी घटनायें होने लगी तो समाज में सेवा करने वाले लोग सेवा करने से पीछे हटने लगेंगे और लोक भलाई के कामों से लोग वंचित रह जायेंगे।  

इस अवसर पर नीरज गैंद, जीवन ज्योति कालिया, राकेश कुमार, अजय कुमार, राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here