श्रीराम विवाह पर निकाली शोभायात्रा, राममयी हुआ नगर, शहर निवासियों ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़). रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/जतिंदर प्रिंस। दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर के तत्वाधान में आज 3 अक्तूबर को भगवान श्री राम जी की बारात रूपी शोत्रा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डेरा बाबा चरण शाह जी बहादुरपुर के महंत रमिंदर दास जी व अन्य संतों के नेतृत्व में निकाली गई। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद व अविनाश राये खन्ना ने विशेष तौर से उपस्थित होकर भगवन चरणों में हाजिरी लगवाई। इस भव्य शोभायात्रा में सुंदर गुलाबी पगडिय़ों एवं गुलाबी दुप्पटे धारण करके पहुंची महिलाओं ने भगवन कृपा प्राप्त की।

Advertisements

शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई विवाह स्थल शक्ति मंदिर में पहुंचकर विश्रामित हुई। यात्रा में धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने हाजिरी लगवाई तथा भजन मंडलियों ने श्री राम के भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर शहर में जगह-जगह पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाया गया था तथा सभी ने पुष्पवर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया। इस शोभायात्रा में शहर की विभिन्न बैंड पार्टियों के अलावा दिल्ली से आई नासिक बैंड पार्टा, मुज्जफरपुर से आई बैंड पार्टी, पानीपत बैंड पार्टी, व अन्य डांडियां पार्टियां व डोल पार्टियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा में घोड़ों पर सवार बारात लेकर जा रहे राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न की सुंदर झांकी ने सभी का मन मोहा।

शोभायात्रा में श्री राम परिवार, श्री गणेश जी, भगवान शंकर जी, श्री कृष्ण जी, श्री हनुमान जी की सुंदर सजी आकर्षित झांकियों ने सभी को आनंदित किया। इस अवसर पर श्री राम लीला कमेटी के प्रधान शिव सूद, संरक्षक एडवोकेट आर.पी. धीर, जिला कांग्रेस प्रधान कुलदीप नंदा, इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, डा. रमन घई, गोपी चंद कपूर, प्रदीप हांडा, डा. बिंदू सार शुक्ला, रणजीत राणा, जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया, कृष्ण शर्मा, हरीश आनंद, तरसेम मोदगिल, राकेश सूरी, राकेश डोगरा, रजिंदर मोदगिल, नरोत्तम शर्मा, अश्विनी शर्मा, योगेश कुमरा,

अश्विनी गैंद, सुमेश सोनी, नवप्रीत रैहल, मनोहर लाल जैरथ, कृष्ण गोपाल आनंद, दविंदर नाथ बिंदा, संजीव ऐरी, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, शिव जैन, पार्षद पंडित विक्रम मेहता, संजीव अरोड़ा, भारत भूषण वर्मा, अशोक सोढी, अजय जैन, केवल हांडा, पार्षद निपुण शर्मा, पार्षद सुरिंदर कुमार भट्टी, पार्षद बिट्टू भाटिया, पार्षद मीनू सेठी, सविता सूद व कविता परमार,

पार्षद सुदर्शन धीर, पार्षद प्रवीण सैनी, पार्षद तीर्थ राम, मनमोहन कपूर, पार्षद सरवन सिंह, पार्षद कमलजीत कम्मा, हरीश खोसला, पूर्व पार्षद खैरेती लाल कतना, अनिल कोहली, शुभम, वरुण कैंथ, निपुण शर्मा, विपुल वालिया, रमन भाई पूर्व प्रधान भाजपा, पी.एस.ई.बी. चीफ इंजी. जगमोहन सिंह, पं. मुकेश कालिया, अश्विनी छोटा, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here