Thursday, November 5, 2026
Home Latest अपडेट: स्‍वाति मालीवाल का एक और वीडियों हुआ वायरल, सीएम के घर...

अपडेट: स्‍वाति मालीवाल का एक और वीडियों हुआ वायरल, सीएम के घर से बाहर निकलते हुए आ रही नज़र

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। स्‍वाति मालीवाल मारपीट मामले में एक अपडेट आया हैं। इस मामले में एक और नया वीडियों वायरल हुआ हैं, जिसमें स्वाति मालीवाल को सीएम केजरीवाल के घर से बाहर निकलते हुए देखा गया हैं। इस वीडियो में स्वाति मालीवाल को पुलिस और सुरक्षा गार्ड बाहर ले जाते दिख रहे हैं। मालीवाल ने एफआईआर में आरोप लगाया था कि जब वह मुख्यमंत्री आवास पर गई तो बिभव कुमार ने उन पर बेरहमी से हमला किया। इस दौरान उन्होंने लात मारी, घूंसा मारा और दुर्व्यवहार किया।

Advertisements

मालीवाल ने यह भी कहा था कि उसके कपड़े फट गए थे और हमले के दौरान उसके सिर और पैर पर गंभीर चोटें आईं थी। वायरल हो रहे इन नए सीसीटीवी फुटेज में स्वाति मालीवाल को कोई चोट लगी हुई नहीं दिख रही है। वह खुद को महिला पुलिसकर्मी की पकड़ से छुड़ाने की कोशिश करती भी दिख रही हैं। पुलिस ने बताया कि प्रोटोकॉल की वजह से पुलिस सीएम आवास के अंदर नहीं गई। घटना के तीसरे दिन दिल्ली पुलिस की एक टीम ने स्वाति मालीवाल ने करीब 4 घंटे पूछताछ की और मामला दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here