Thursday, November 5, 2026
Home National बोनट पर मां-बेटी को लटकाकर 2 किमी तक दौड़ी मौत की कार,...

बोनट पर मां-बेटी को लटकाकर 2 किमी तक दौड़ी मौत की कार, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के मथुरा से रूह कंपा देने वाली एक खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पैसों के विवाद में 2 युवकों ने कथित तौर पर मां-बेटी को कार के बोनट पर करीब 2 किलोमीटर तक ले गए। दोनों महिलाएं कार के सामने आकर आरोपियों को रोकने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन युवकों ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी।

Advertisements

टक्कर लगने से मां-बेटी कार के बोनट पर गिर गईं। इसके बावजूद चालक ने कार नहीं रोकी और दोनों को उसी हालत में करीब 2 किलोमीटर तक ले गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना जमुनापार थाना क्षेत्र के ग्राम पानीगांव में वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर हुई। प्रेम और पुनीत नाम के 2 युवक अपने एक अन्य साथी के साथ पवन के घर पुराने मुकदमे में संयुक्त रूप से खर्च हुई रकम का तकादा करने पहुंचे थे। रुपये नहीं मिलने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने घर में मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तीनों युवक कार में बैठकर वहां से भागने लगे। उन्हें रोकने के लिए पवन की मां शीला देवी और उनकी बेटी कार के सामने खड़ी हो गईं। आरोप है कि युवकों ने कार रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मां-बेटी कार के बोनट पर गिर गईं, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। वह करीब 2 किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा। बाद में आरोपी दोनों महिलाओं को मांट रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here