
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने तबाई मचाई हुई है। बीते 24 घंटों में देशभर में हुई बारिश से जुड़ी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। अब तक कुल 266 लोगों की मौत हो गई है।

यह जानकारी पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, हालिया आठ मौतों में से तीन खैबर पख्तूनख्वा में हुईं, जहां पांच लोग घायल भी हुए हैं। वहीं, इस्लामाबाद और पाकिस्तान अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान में दो-दो मौतें हुईं, जबकि सिंध में एक व्यक्ति की जान गई। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।











