विकास की नीतियां ही कांग्रेस की पहचान: डिम्पल अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड 27 में महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा की बेटी डिम्पल अरोड़ा बत्तरा ने विशेष तौर से पहुंचकर महिलाओं एवं मोहल्ला निवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार वही कामयाब होती है जो आम जनता की समस्याओं को पहल के आधार पर दूर करे और जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को सुनिश्चित करे। इसी तर्ज पर पंजाब की कांग्रेस सरकार ने आम जनता के साथ-साथ हर वर्ग की खुशहाली के लिए कार्य किया और जनभलोई योजनाएं लागू करके उनका लाभ हर लाभपात्रि तक पहुंचाना यकीनी बनाया है। डिम्पल अरोड़ा बत्तरा ने कहा कि होशियारपुर में पंजाब सरकार की नीतियों को साकार रुप प्रदान करते हुए अरोड़ा ने पूरी मेहनत और लग्न के साथ विकास कार्य करवाए हैं, जिनका लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।

Advertisements

शहर व गांवों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर करने के साथ-साथ नए विकास प्रोजैक्ट लाकर अरोड़ा ने जनता के दिलों में विशेष जगह बनाई है। जिसके चलते कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है। इस दौरान अरोड़ा के विकास कार्यों एवं उनकी विकास की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की संयुक्त सचिव दलवीर कौर, हरप्रीत कौर, निर्मल कौर, राजिंदर कौर, योगा सिंह, कुलदीप सिंह, अभिलाशा, सरिता दत्ता, ममता शर्मा साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में उनका स्वागत करते हुए डिम्पल अरोड़ा ने उन्हें पार्टी में बनता मान सम्मान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनभाई कार्य निर्विध्न जारी रहेंगे। इस मौके पर दीप भट्टी व अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here