धन्यवाद रैली में दिखी जिम्पा की ताकत, सैकड़ों लोग आप में शामिल और हजारों ने लिया रैली में भाग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी की तरफ से हलका इंचार्ज ब्रह्मशंकर जिम्पा को उम्मीदवार घोषित किए जाने उपरांत कार्यकर्ताओं ने जिम्पा की अगुवाई में धन्यवाद रैली का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस को अलविदा कहने वाले वरिंदर शर्मा बिंदू की अगुवाई में आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर धन्यवाद रैली सैशन चौक से प्रारंभ होकर शहर के अलग-अलग भागों से होती हुई संपन्न हुई। जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की सोच पर पहरा देते हुए जिम्पा को बड़ी लीड से जीत दिलाने का दावा किया। इस मौके पर जिम्पा ने कहा प्रदेश में इस बात जनता ने आप की सरकार बनाने का पूरा मन बना लिया है तथा रैली में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि जनता आपके साथ है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस, अकाली, बसपा एवं भाजपा जैसी पार्टियों की गुमराह करने वाली राजनीति से तंग आ चुकी है। जबकि आम आदमी पार्टी ने जो कहा वह करके दिखाया है। जिसकी मिसाल दिल्ली का विकास मॉडल है, जिसने सभी राजनीतिक दलों की नींद उड़ा रखी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियां स्पष्ट हैं तथा उन्होंने प्रदेश की जनता के साथ जो वायदे किए हैं उन्हें सरकार आने पर पूरा किया जाएगा इसकी वह गारंटी देते हैं। क्योंकि, आम आदमी पार्टी ही है जो जनता का दर्द समझती है तथा प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की भलाई के लिए जमीनी स्तर पर काम करेगी। इस अवसर पर उन्होंने जहां पार्टी हाईकमांड का धन्यवाद किया वहीं रैली में उमड़े लोगों के साथ-साथ शहर निवासियों का भी साथ देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला प्रधान दलीप ओहरी, सचिव करमजीत कौर, सतवंत सिंह सियाण, अमरजोत सिंह सैनी, संतोष सैनी, मनदीप कौर, मनजोत कौर, संदीप कुमार चेची जिला यूथ विंग प्रधान, अर्जुन शर्मा सिटी प्रधान यूथ विंग, अंशुल शर्मा, राजिंदर कुमार, अमनदीपर सिंह बिंदा, जसपाल सुमन, प्रीतपाल सिंह, हरमीत सिंह, कुनाल शर्मा तथा अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here