Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur अकैडेमिक हाईट्स स्कूल की 10वीं की निहारिका 96% अंको के साथ रही...

अकैडेमिक हाईट्स स्कूल की 10वीं की निहारिका 96% अंको के साथ रही स्कूल टॉपर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई, नई दिल्ली द्वारा दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें अकैडेमिकक हाईट्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया। इस परीक्षा परिणाम के अनुसार विद्यालय की छात्रा ‘निहारिका’ ने सर्वाधिक 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया हैं। इसके साथ ही पांच अन्य छात्राओं ने दिया, जसमीन, कीर्ति, रियंत और निष्ठा ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं तथा चार छात्रों ने दिवांशी, पल्लवी, अभिषेक और विवन ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया हैं। विद्यालय के शत-प्रतिशत बच्चें सफल घोषित किए गए हैं।

Advertisements

छात्र-छात्राओं की इस अपार सफलता से पूरा विद्यालय-परिवार हर्षोल्लासित हैं। विद्यालय की प्रेजीडेंट जगदीश लाल मेहता, चेयरमैन अमित मेहता, डीन रीतिका मेहता और स्कूल के प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय छात्र-छात्राओं एवं उनके शिक्षकों के लगन-परिश्रम को दिया हैं। विद्यालय के चेयरमैन अमित मेहता ने छात्रों को उनके शानदार परीक्षा-परिणाम के लिए बहुत-बहुत बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य हेतू शुभकामनाएं भी दी। चेयरमैन ने भविष्य में भी स्कूल के तरफ से सेवाएं प्रदान करते रहने और आने वाले वर्षों में भी शानदार परिणाम लाने का वायदा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here