
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), अरविंद शर्मा। मिनी सचिवालय के समीप स्थित शहीद करतार सिंह सराभा मार्किट में एक लावारिस बैग मिलने के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल व्याप्त हो गया। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन सूचना के काफी देर बाद जब पुलिस ने मौके पर नहीं पहुंची तो द स्टैलर न्यूज़ की टीम ने इस संबंधी पुलिस कंट्रोल रुम में इस संबंधी सूचना देकर जांच किए जाने की बात कही।

इस पर थाना सदर पुलिस से पहुंचे एएसआई हरदीप सिंह ने बैग की तलाशी ली और बैग में कुछ भी आपत्तिजनक न मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एएसआई हरदीप ने बताया कि बैग में कुछ कपड़े और किताबें व कुछ अन्य सामान मिला है तथा बैग किसका है इस बारे में जांच की जाएगी। उन्होंने लोगों का धन्यवाद किया कि उन्होंने लावारिस बैग संबंधी सूचना देकर संभावित खतरे को कम किया। उन्होंने अपील की कि इसी प्रकार अगर किसी को कोई संदिग्ध बैग या कोई व्यक्ति दिखे तो इस बाबत पुलिस को सूचना दी जाए ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।












