सेठ सतपाल मल्ल ने पनग्रेन के उपाध्यक्ष के रूप में किया पद ग्रहण

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। सेठ सतपाल मल्ल ने शुक्रवार को यहाँ अनाज भवन में कैबिनेट मंत्री परगट सिंह की उपस्थिति में पनग्रेन के उपाध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण कर लिया है। पद संभालने के बाद सेठ सतपाल मल्ल ने आश्वासन दिया कि विभाग किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा। उन्होंने इस नाजुक स्थिति को संभालने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा उनमें भरोसा जताने के लिए उनका धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के योग्य नेतृत्व और उचित हिदायतें ही विभाग के उत्कृष्ट योगदान और सख्त मेहनत का प्रेरणा स्रोत है।
कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने नए उपाध्यक्ष को बधाई दी और समूचे विभाग की ओर से उनको शुभकामनाएँ और सहयोग दिया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here