Saturday, October 24, 2026
Home Jammu & Kashmir जंग लगे मोर्टर शेल में हुआ ब्लास्ट, 3 घायल

जंग लगे मोर्टर शेल में हुआ ब्लास्ट, 3 घायल

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में ब्लास्ट होने की सूचना प्राप्त  हुई हैं। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए थे। सूत्रों के मुताबिक खारा मदाना इलाके में आग की वजह से वहां पड़े एक जंग लगे मोर्टर शेल में ब्लास्ट हुआ है।

Advertisements

ब्लास्ट होने के बाद से सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांबा के खारा मदाना इलाके में एक रहस्यमय विस्फोट हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here