Sunday, October 25, 2026
Home Punjab विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के सैंकड़ों कार्यकर्ता परिवारों सहित भाजपा में शामिल

विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के सैंकड़ों कार्यकर्ता परिवारों सहित भाजपा में शामिल

पटियाला (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदम पार्ची के सैंकड़ों कार्यकर्ताओँ ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। पंजाब महिला मोर्चा अध्यक्ष बीबा जयइंद्र कौर ने भाजपा परिवार का हिस्सा बने इन नए सदस्यों का सरोपे पहनाकर स्वागत किया।

Advertisements

आम आदमी पार्टी छोड़कर कर आए हिमांशू ब्यास के अलावा मनोज हिंगोना, गिरधारी लाल, अनिल सिंगला, हरि कृष्णा, प्रीत सिंह, नीरज शर्मा, युवराज सिंह, अंकू शर्मा, नीरज कुमार और बड़ी संख्या में उनके साथी शामिल थे। उधर भारतीय जनता पार्टी के सनौर हलका प्रभारी बिक्रमइंद्रजीत सिंह चाहल की अध्यक्षता में मंगलवार को भुन्नरहेड़ी सरपंच वकील मशाल, सुखदेव सिंह पंजौला, सेवा सिंह काठगढ़, सुनील कुमार सनौर, अमर सिंह अलीपुर, मदन सिंह असमान पुर, राजा राम ननांसू, परमजीत सिंह बीड़ बहादुरगढ़, सेवा राम बिलासपुर मंजाल, सिकंदर राम मरदांहेड़ी, गांव चरासों की पंचायत सदस्य जीतो रानी, बाजीगर सभा पंजाब के प्रधान उजागर राम, सेवा राम, बिंबर राम आदि ने भी बीबा जयइंद्र कौर की उपस्थिति में कांग्रेस और अकाली दल छोड़कर भाजपा को ज्वाइंन किया।   

आप पार्टी से आए हिमांशू ब्यास ने कहा कि जिस आम आदमी पार्टी को उन्होंने ज्वाइंन किया था, वह पार्टी बीते ढाई सालों में खास आदमी पार्टी हो चुकी है। पंजाब में न तो नशा बंद हुआ, न रोजगार के अवसर पैदा हुए, कोई नया उद्योग पंजाब में नहीं आया, बड़े विकास कार्य अधर में लटका दिए, बिजली कटों ने लोगों का घरों में रहना दूभर कर दिया, बिजली कटों ने छोटे बड़े सभी उद्योगों की बड़ा वित्तीय घाटा पहुंचाया, पंजाब पर कर्जे के बोझ को बढ़ाया, गैंगिस्टरबाद को बढ़ावा दिया, कानून व्यवस्था की हालत बिगाड़ी, किसानों को निराश किया, लोकसभा चुनाव दौरान पंजाब में किसी एक महिला को उम्मीद न बनाकर महिला सशक्तिकरण को कमजोर किया और पंजाब के लोगों पर कर्ज अपने दिल्ली के आका को हवाई सफर की सुविधाएँ दी। उन्होंने कहा कि इन्हीं कारणों के चलते उन्होंने अपने सभी साथियों के साथ पार्टी छोड़कर गारंटी देकर काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करने का फैसला लिया।

विभिन्न राजनीतिक पार्टियां छोड़कर भाजपा का हिस्सा बनने वाले सदस्यों से बातचीत दौरान भाजपा नेता बीबा जयइंद्र कौर ने कहा कि पटियाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी एंव उकी मां महारानी परनीत कौर को पटियाला के लोगों पर जबरदस्त भरोसा है। इसी भरोसे के दम पर उन्होंने पटियाला के लोगों को प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के विकसित भारत को लेकर दी गारंटियों के आधार पर विकसित पटियाला की गारंटियां दी हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सहायता से पटियाला में खेलों के लिए विश्व स्तरीय आधारभूत ढांचा बनाया जाएगा और पंजाब की रवायती खेलों को प्रफुलित करने के लिए एक मजबूत नीति तैयार होगी। युवाओं के उज्वल भविष्य की गारंटी होगी, पटियाला को स्टार्टअप हब बनाया जाएगा और युवाओं को विशेष तौर से एससी और ओबीसी भाईचारे को कम ब्याज पर 20 लाख रुपये तक के कर्ज बिना किसी शर्त के प्रदान करवाए जाएँगे। ये सुनिश्चित करेंगे कि पटियाला की जवानी, विशेष तौर पर एससी और ओबीसी भाईचारे के युवाओँ के संपूर्ण विकास का हिस्सेदार बनाया जाए।

बीबा जयइंद्र कौर ने कहा कि महारानी परनीत कौर ने पटियाला के लोगों को सामाजिक सुरक्षा और खुशहाली की गारंटी दी है। जिसमें गरीब परिवारों को मुफ्त राशन की सेवा को जारी रखा जाएगा, सुनिश्चित किया जाएगा कि हरेक परिवार का अपना पक्का घर और पक्की छत हो। 400 गावों में साफ पीने वाला पानी पहुंचाया है और आगे अब हरेक घर को 24 घंटे सातों दिन साफ पीने का पानी सप्लाई करवाएँगे, आटो, टैक्सी, ट्रक और अन्य चालकों को बीमा और सरकारी भलाई योजनाओँ का लाभ दिलाया जाएगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here