
राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), अनिल भारद्वाज। विश्व मानवाधिकार परिषद ने शहर में फैली गंदगी और नगर परिषद की लापरवाही के खिलाफ राजौरी शहर सलानी पुल के पास भूख हड़ताल शनिवार सुबह से जारी है। भूख हड़ताल के 12 घंटे बीतने के बाद भी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा।

परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि राजौरी शहर स्वच्छता की ओर नहीं, बल्कि गंदगी की ओर बढ़ रहा है।उनका आरोप है कि नगर परिषद राजौरी शहर को स्वच्छ रखने में पूरी तरह विफल रही है, और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में तुरंत सफाई अभियान चलाया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।












