Friday, October 9, 2026
Home Jammu & Kashmir लश्कर के जिला कमांडर सहित 2 आतंकी ढेर, सेना का एक जवान...

लश्कर के जिला कमांडर सहित 2 आतंकी ढेर, सेना का एक जवान शहीद, दो घायल

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़), अनिल भारद्वाज। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए सेना के तीन जवानों में से एक जवान शहीद हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान तीन सैनिक घायल हो गए तथा इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। उनमें से एक आदिल वानी था, जो पुलिस के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा (द रेजिस्टेंस फ्रंट) का जिला कमांडर शोपियां था।

Advertisements

हालांकि उन्होंने कहा कि घायल सैनिकों में से एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक पिछले सप्ताह सगीर अहमद निवासी उत्तरप्रदेश की हत्या में शामिल था। मारे गए (आतंकवादियों) में से एक की पहचान आदिल अहमद वानी के रूप में हुई है, जो जुलाई 2020 से सक्रिय था, वह पुलवामा में एक गरीब मजदूर की हत्या में शामिल था। आईजीपी ने कहा कि अब तक दो सप्ताह में 15 आतंकवादी मारे गए हैं।

आदिल वानी लश्कर (टीआरएफ) के शोपियां जिले के कमांडर था। इससे पहले, पुलिस ने कहा कि शोपियां जिले के चीरबाग द्रगाड क्षेत्र में पुलिस सेना और सीआरपीएफ के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here