दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में बॉलीवुड एक्ट्रेस से छेड़छाड़, बिजनेसमैन गिरफ्तार

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के एक बिजनेसमैन को मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि नितिन नाम के बिजनेसमैन को दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में बॉलीवुड एक्ट्रेस से छेड़छाड़ की। सहार पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक, अभिनेत्री दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में ट्रैवल कर रही थीं, जब आरोपी नितिन ने उनके साथ छेड़छाड़ की। एक्ट्रेस ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड हुई तो वह अपना बैग लेने के लिए उठीं। जब अभिनेत्री ओवरहेड स्टोरेज खोलने के लिए खड़ी हुईं, तो उन्हें ऐसा लगा कि किसी ने उन्हें गलत तरह से टच किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने इसपर विरोध जताया और कैबिन क्रू से आरोपी के खिलाफ शिकायत की। घटना के बाद एक्ट्रेस ने शोर मचाया। इसके बाद कैबिन क्रू ने यह शिकायत सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को फॉरवर्ड की। मामला दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में आ गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है। आरोपी ने बचने के लिए केबिन क्रू को अपना गलत नाम (राजीव) बताया। सख्ती के बाद उसे सही नाम बताना पड़ा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here