Monday, October 12, 2026
Home Crime सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ दौरान माओवादियों का नक्सली कमांडर हिडमा पत्नी...

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ दौरान माओवादियों का नक्सली कमांडर हिडमा पत्नी समेत मारा गया

 आंध्र प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। आंध्र प्रदेश में सुरक्षा बलों और माओवादी गुट के बीच हुई मुठभेड़ में माओवादियों का नक्सली कमांडर मद्वी हिडमा मारा गया है। उसके ऊपर 26 घातक हमलों को अंजाम देने का आरोप था। जिसमें 2013 का दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला शामिल हैं।

Advertisements

सुरक्षाबलों के एक विशेष अभियान के दौरान माडवी हिडमा और उसके 5 सहयोगी माओवादी अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली में ढेर किए गए। इस मुठभेड़ में  हिड़मा उर्फ संतोष के साथ उनकी पत्नी राजे उर्फ राजक्का भी मारी गई। मद्वी हिडमा पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here