Sunday, October 25, 2026
Home Crime पुरानी रंजिश के कारण चली गोलियां, 1 की मौत

पुरानी रंजिश के कारण चली गोलियां, 1 की मौत

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के बूटा मंडी इलाके में गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि यह विवाद पुरानी रंजिश के कारण हुआ। इस फायरिंग में सलीम नामक व्यक्ति का भाई घायल हो गया, जिसने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। सलीम ने बताया कि पहले उसके चाचा के बेटे के साथ झगड़ा हुआ था, जिसे बाद में समझौता करके खत्म कर दिया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद नाहर और साहिल सहित चार लोग फिर से आए और उसके भाई पर गोलियां चला दीं। इसमें उसका भाई घायल हो गया।

Advertisements

परिवार की एक महिला ने बताया कि गर्मी के मौसम में पहले भी उनके बेटे के साथ मारपीट हुई थी, तब दूसरे पक्ष ने माफी मांग ली थी। लेकिन इस बार फिर से बेटे को घेरकर पीटा गया। जब बेटा घर जाकर अपने भाई को यह बात बता रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर गोली चला दी और फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि फायरिंग देसी कट्टे से की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here