Thursday, October 15, 2026
Home Crime नाकाबंदी दौरान चोरीशुदा कार सहित युवक गिरफ्तार

नाकाबंदी दौरान चोरीशुदा कार सहित युवक गिरफ्तार

टांडा-उड़मुड़( द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। टांडा पुलिस ने नाकेबंदी दौरान एक युवक को चोरीशुदा कार सहित काबू किया है। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि थानेदार अमरजीत सिंह की टीम को गश्त दौरान किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि उक्त आरोपी मुकेरियां इलाके से कार चोरी करके टांडा की और आ रहा है सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जाजा चौंक हाईवे पर नाकाबंदी कर के उक्त आरोपी को कार सहित काबू कर लिया। टांडा पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ़ मामला दर्ज कर के अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here