गऊ सेवा मिशन के अध्यक्ष ने किरन बेदी से भेंट कर की गऊ वंश की हालत पर चर्चा

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। गऊ सेवा मिशन राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के नेतृत्व में सीनियर भाजपा नेता जवाहर लाल खुराना ने पांडुचेरी के गवर्नर किरन बेदी से मिल कर गऊ वंश सुरक्षा हेतु विचार चर्चा की और एक मांग पत्र भेंट किया। स्वामी कृष्णानंद जी महाराज व ज्वाहर लाल खुराना ने गवर्नर किरन बेदी को गऊ वंश की मौजूदा जानकारी देते हुए बताया कि देश में देसी गाय की बजाए जर्सी गाय को ज़्यादा पाला जा रहा है।

Advertisements

जर्सी गाय एक विदेशी किस्म की गाय है, इस गाय का दूध ज्यादा मात्रा में प्राप्त होता है लेकिन वास्तव में देसी गाय की तरह इसका दूध पौष्टिक तत्व विहीन होता है। जर्सी गाय के दूध में कैंसर को बढ़ाने वाले तत्व पाए गए हैं। देसी किस्म की गायों में राठी, गिरी, साहीवाल जैसी गायों को पालने के लिए लोगों को जागृत किया जाना चाहिए। इन किस्म की गायों का दूध अमृत समान होता है। इस दौरान उन्होंने गऊ सुरक्षा के लिए प्रदेश में बूचड़ खाने बंद करवाने की अपील भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here