प्रत्येक भारतीय की शान है तिरंगा: राजेश बाघा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने भी देश में शुरू हुए महाअभियान में आहुति देने के लिए व्यापक स्तर पर योजना बनाई हैं।  प्रदेश भाजपा अश्वनी शर्मा के आह्वान पर पंजाब के प्रत्येक जिला में इसे सफल बनाने हेतू कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।  आज भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा विशेष तौर पर पहुंचे और बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।  इस बैठक प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के इलाबा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व मोर्चा, सेल अध्यक्ष उपस्थित थे।  बैठक में पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा,पूर्व संसदीय सचिव महिंदर कौर जोश, डॉ. दिलबाग राय, पूर्व सांसद कमल चौधरी, पूर्व मेयर शिव सूद आदि नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने भी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

Advertisements

इस मौके पर पदाधिकारियों को संबोधित करते भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा ने कहा कि प्रत्येक भारतीय आन-बान-शान की प्रतीक तिरंगा आज पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा हैं। इसके साथ-साथ प्रत्येक वार्ड, गांव-गांव और बूथ स्तर तक तिरंगा, लगाने के लिए जो कमेटियां बनाई गई हैं।  वह पूरी तरह से इस अभियान में अपने आप को झौंक दे और कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता का सहयोग ले।  विधानसभा होशियारपुर, शामचुरासी, गढ़शंकर और चब्बेवाल में तिरंगा लगाने का जो लक्ष्य नेताओं द्वारा दिया था उसे सफल बनाने हेतु विधानसभा स्तर झंडे का वितरण स्टाल भी लगाया जाए ताकि आम जनमानस भी इस का हिस्सा बन सके।

इस मौके पर विजय पठानिया, विनोद परमार, डॉ. बिन्दुसार शुक्ला, पार्षद नरिंदर कौर, पार्षद गुरप्रीत कौर, पार्षद गीतिका अरोड़ा, पार्षद सुरिंदर पाल भट्टी, पार्षद मुकेश कुमार मल्ल, पार्षद जसविंदर पाल, पार्षद विकास गिल, राकेश सूद, नीति तलवाड़, सुरिंदर कौर, अर्चना जैन, गुरजीत वधावन, राकेश सूरी, जिंदु सैनी, भारत भूषण वर्मा, अश्वनी गैंद, गगन बत्रा, राजा सैनी, अश्वनी ओहरी, सोनू अरोड़ा, पाल सिंह, संजू अरोड़ा, बलवीर विरदी, जसविंदर राणा, एडवोकेट डी.एस  बागी,विपुल वालिया, योगेश शर्मा, अंकित नैय्यर,शम्मी वालिया, गुरजीत सिंह सूरी, बाबा कुलजीत सिंह तरसेम मोदगिल, राजीव कुमार, आलोक राणा, बिल्ला कमवाला, चन्दरशेखर  तिवाड़ी, यशपाल शर्मा, हरदीप लोंगिया,अवतार सिंह डांडिया, राजकुमार, सुभाष शर्मा, कमलजीत बांसल , नीरज गैंद, राजेश शर्मा, अश्वनी राणा, आदि उपस्थित थे।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here